फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Condition two injured Rajori attack critical, Prince and Saanvi were injured Dhangri blast

जम्मू कश्मीर: राजोरी हमले में दो और घायलों की हालत नाजुक, प्रिंस और सानवी ढांगरी ब्लास्ट में हुए थे जख्मी

Thu, 05 Jan 2023 02:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 02:28 AM IST
सार

ढांगरी आतंकी हमले में प्रिंस कुमार और सानवी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने उपचार के लिए पहले राजोरी ले जाया गया। इसके बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू लाया गया। दोनों का इलाज वहां चल रहा है। 

विज्ञापन
Condition two injured Rajori attack critical, Prince and Saanvi were injured Dhangri blast
ढांगरी हमले में घायल प्रिंस को एयर लिफ्ट किया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के ढांगरी इलाके में हुए आतंकी हमले में दो और घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसमें एक घायल प्रिंस शर्मा (23) को बुधवार को एयरलिफ्ट करके जीएमसी राजोरी से जीएमसी जम्मू में भेजा गया। प्रिंस को मुख्य आईसीयू में रखा गया है और उसका रक्तचार लगातार गड़बड़ा रहा है, जबकि गत दिवस एक अन्य घायल सानवी (5) का भी जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद प्रिंस को जीएमसी राजोरी में उपचार दिया

आतंकी हमले के बाद प्रिंस को जीएमसी राजोरी में उपचार दिया गया। उसकी अंतड़ियों और पेट के अन्य कई महत्वपूर्ण अंगों को क्षति पहुंची है। उसे कई स्पिलंट (छरें) लगे हैं। अस्पताल में उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।

विज्ञापन


जीएमसी जम्मू के मुख्य आईसीयू के केबिन तीन पर भर्ती प्रिंस को होश नहीं है और उसका रक्तचाप लगातार असंतुलित हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार प्रिंस की हालत ठीक नहीं है। गत दिवस एक अन्य घायल सानवी शर्मा का भी बुधवार को देर शाम ऑपरेशन किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों की हालत पर ध्यान रखा जा रहा

सानवी को भी पहले जीएमसी राजोरी में दो दिन उपचार दिया गया। हालांकि उसकी हालत में सुधार हुआ था, लेकिन वह सदमे में है। सानवी के पेट में कई स्पिलंट लगे हुए हैं। डाक्टरों द्वारा दोनों घायलों की हालत पर ध्यान रखा जा रहा है।


राजोरी आतंकी हमले में ही घायल रिकवरी वार्ड में भर्ती रोहित शर्मा और वार्ड 11 में भर्ती पवन सिंह की हालत स्थिर है। रोहित को दाहिने कंधे में गोली आरपार हो गई थीं। जबकि पवन सिंह की छाती सहित अन्य हिस्सों पर छर्रें लगे थे।

ढांगरी गोलीकांड में घायल प्रिंस कुमार को एयर लिफ्ट किया

ढांगरी में एक जनवरी की शाम को हुए गोलीकांड में घायल प्रिंस कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बुधवार को हवाई जहाज से जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने बताया कि प्रिंस को पेट में गोलियां और शरीर के अन्य भाग में स्पलिंटर लगे थे, लेकिन पहले दो दिन तक उनकी हालत ठीक थी।

मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें क्रिटिकल एंबुलेंस से जम्मू शिफ्ट किया गया, लेकिन रास्ते में उन्हें उल्टियां होने लगीं और एंबुलेंस की यात्रा को रिस्की मानते हुए रास्ते से ही उन्हें वापस जीएमसी राजोरी लाया गया। डॉक्टर महमूद ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनके पेट में इन्फेक्शन काफी बढ़ गया।



वह बार-बार बेहोश हो रहे थे, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए सेना का जहाज मंगाया गया और उन्हें जम्मू भेज दिया गया। जम्मू शिफ्ट करते समय भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed