फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   concrete bunker will be adjacent in villages to zero line

जीरो लाइन से सटे गांवों में बनेंगे पक्के बंकर

Thu, 15 Jan 2015 09:27 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
concrete bunker will be adjacent in villages to zero line

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आए दिन होने वाली गोलाबारी से ग्रामीणों को महफूज रखने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन से सटे 22 गांवों में पक्के बंकर बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त कठुआ डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि हीरानगर सब डिवीजन के सीमावर्ती इलाके में 22 बंकरों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। हर बंकर के लिए पांच कनाल भूमि (एक कनाल में लगभग 5440 वर्ग फीट जमीन) चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन


बंकर बनाए जाने की मियाद और इस पर आने वाले खर्च का फैसला 20 जनवरी को राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली यूनिफाइड कमांड की बैठक में लिया जाएगा। पक्के बंकर बनाए जाने में सीमा सुरक्षा बल का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 बंकर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया

concrete bunker will be adjacent in villages to zero line

जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए विशेष रेस्क्यू प्लान के तहत 22 बंकर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। एक बंकर के लिए पांच कनाल भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। यानी प्रत्येक बंकर के लिए पांच कनाल भूमि का इस्तेमाल किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि यह बंकर फायरिंग से लेकर मोर्टार सहित अन्य तरह की गोलाबारी में ग्रामीणों के लिए कवच का काम करेंगे। बंकर का कवर्ड एरिया दो कनाल होगा, जबकि तीन कनाल भूमि अतिरिक्त व्यवस्थाओं के लिए सुरक्षित रहेगी।

वर्तमान परिस्थितियों में गोलाबारी के दौरान ग्रामीणों के पास गांव में रहते हुए खुद को महफूज रखने का कोई भी विकल्प मौजूद नहीं है। आनन-फानन में या तो उन्हें जान जोखिम में डालकर पलायन करना पड़ता है या फिर सुरक्षा बलों के बुलेट प्रूफ मोबाइल बंकर का इंतजार करना पड़ता है।

दोनों ही सूरत में ग्रामीणों की जान पर बन आती है। पक्के बंकर बनने से ग्रामीण गांव में रहकर ही सुरक्षित स्थान पर पनाह ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed