{"_id":"596268074f1c1bc43d8b4647","slug":"concessions-to-industries-will-be-continued-after-gst-says-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के बाद भी जारी रहेंगी उद्योगों को मिलने वाली रियायतें: महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के बाद भी जारी रहेंगी उद्योगों को मिलने वाली रियायतें: महबूबा मुफ्ती
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा ने रविवार को उद्यमियों की बड़ी चिंता को दूर कर दिया। उद्योग भवन के आधुनिक डाटा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने एसजीएसटी के तहत उद्योगों को अभी तक मिल रहे तमाम इन्सेंटिव, रियायतें जारी रहने की बात कही। कहा कि रियासत में जीएसटी लागू करते हुए यहां की विशेष स्थिति की रक्षा की। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।
उन्होंने सरकार की ओर से स्थानीय युवाओं के रोजगार का बड़ा जरिया बने स्थानीय उद्योगों को हरदम सहयोग और बढ़ावे की बात दोहराई। कहा कि जीएसटी का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि यह दो रीजन के लोगों, खास तौर पर ट्रेडर्स को नजदीक लेकर आया है। क्योंकि दोनों के ही बीच जीएसटी के रियासत में लागू होने से पहले बहुत विचार-विमर्श हुआ।
राज्य की विशेष भौगोलिक स्थिति को आधार बनाते हुए उन्होंने यहां व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के दौरान इसे सुरक्षित किए जाने की बात कही। जीएसटी पर राष्ट्रपति अध्यादेश लाते समय रियासत के हितों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का भी आभार जताया।