फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   concessions to industries will be continued after GST says mehbooba

जीएसटी के बाद भी जारी रहेंगी उद्योगों को मिलने वाली रियायतें: महबूबा मुफ्ती

Sun, 09 Jul 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
concessions to industries will be continued after GST says mehbooba
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा ने रविवार को उद्यमियों की बड़ी चिंता को दूर कर दिया। उद्योग भवन के आधुनिक डाटा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने एसजीएसटी के तहत उद्योगों को अभी तक मिल रहे तमाम इन्सेंटिव, रियायतें जारी रहने की बात कही। कहा कि रियासत में जीएसटी लागू करते हुए यहां की विशेष स्थिति की रक्षा की। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। 
विज्ञापन


उन्होंने सरकार की ओर से स्थानीय युवाओं के रोजगार का बड़ा जरिया बने स्थानीय उद्योगों को हरदम सहयोग और बढ़ावे की बात दोहराई। कहा कि जीएसटी का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि यह दो रीजन के लोगों, खास तौर पर ट्रेडर्स को नजदीक लेकर आया है। क्योंकि दोनों के ही बीच जीएसटी के रियासत में लागू होने से पहले बहुत विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


राज्य की विशेष भौगोलिक स्थिति को आधार बनाते हुए उन्होंने यहां व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के दौरान इसे सुरक्षित किए जाने की बात कही। जीएसटी पर राष्ट्रपति अध्यादेश लाते समय रियासत के हितों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का भी आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed