{"_id":"574f23144f1c1b7974108d5d","slug":"complaint-against-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
लोगों का अभिवादन स्वीकार करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई है। सीईओ शांतमनु ने बताया कि पीडीपी प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को मिली है।
इसमें कहा गया है कि उन्होंने सरकारी झंडे तथा वाहन का इस्तेमाल किया है। शांतमनु ने कहा कि जांच कमेटी को इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि शिकायत सही पाई गई तो पीडीपी प्रत्याशी को नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा जाएगा।
नेकां प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने आए पार्टी के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने सरकारी वाहन और झंडे का नामांकन के दौरान इस्तेमाल किया है। यह आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी।