रियासी। गांधी एक विचार विषय पर बीते रविवार को ज्ञानदीप शिक्षा मंच ने राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता करवाई। इसमें प्रदेश की तरफ से रियासी की बच्चियों ने परचम लहराते हुए पांचवां और छठा स्थान पाया।
वहीं, एक बच्ची ने ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में राष्ट्रगान गाकर देशव्यापी ख्याति पाई। रविवार शाम को हुई इस प्रतियोगिता में गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली आलिया थापा पुत्री मोहन लाल निवासी गरन अगार जित्तो कटड़ा ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस दौरान उसे काफी सराहना मिली। भाषण प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा मानवी ठाकुर पुत्री अवतार सिंह निवासी कोटली लाजपत सुजनधार भमाग ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, गर्ल्स हाई स्कूल पौनी की छात्रा हिताक्षी शर्मा पुत्री रवि कुमार शर्मा ने छठे स्थान पर कब्जा जमाया। आलिया के माता पिता ने बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि उनकी बेटी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नाम कमाया।

मानवी ठाकुर- फोटो : REASI

हिताक्षी शर्मा।- फोटो : REASI