{"_id":"5eb5b1e08ebc3e90784e4f72","slug":"competetion-jammu-city-news-jmu209541437","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिटेक्निक कालेज ने ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता की आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिटेक्निक कालेज ने ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता की आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बिक्रम चौक जम्मू की तरफ से ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता चार श्रेणियों में आयोजित की गई। इसमें 200 से ज्यादा विद्यार्थियों और स्टाफ के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पोर्ट्रेट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ऋषभ पुरी आर्किटेक्चर असिस्टेंट को, दूसरा पुरस्कार आकिब सज्जाद इलेक्ट्रिकल विभाग को और तीसरा पुरस्कार कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पाल्बु डबी को मिला। फैमिली कैटिगरी में पहला पुरस्कार निश्चय इलेक्ट्रिकल विभाग, दूसरा पुरस्कार साक्षी सत्थू कंप्यूटर डिपार्टमेंट और तीसरा पुरस्कार विकास रेयाज कंप्यूटर डिपार्टमेंट को मिला।
वहीं, नेचर श्रेणी में पहला पुरस्कार सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के यावर को, दूसरा पुरस्कार दीवान महमूद सिविल इंजीनियरिंग विभाग और लोबसांग जुन्नेस सिविल इंजिनियरिंग को और तीसरा पुरस्कार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के दक्षित शर्मा को दिया गया। पेट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार रहत वर्मा सिविल इंजीनियरिंग, दूसरा पुरस्कार अखिल थापा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और तीसरा पुरस्कार मन्नत खजूरिया ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और अरुण इलेक्ट्रिकल विभाग ने हासिल किया। इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल ने सभी विद्यार्थियों को घर पर रहकर ऑनलाइन कक्षाओं का पूरा लाभ उठाने की सलाह दी। ब्यूरो