फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Common man is tired of terrorism in Kashmir: Jitendra

कश्मीर में आतंकवाद से थक चुका है आम आदमी : जितेंद्र

विज्ञापन
Common man is tired of terrorism in Kashmir: Jitendra
जम्मू। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कश्मीर में आम आदमी आतंकवाद से थक चुका है। जम्मू विश्वविद्यालय में कुंवर वियोगी वार्षिक स्मृति व्याख्यान के प्रथम संस्करण में मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि आतंकवादी भाग रहे हैं और आसान निशानों पर फोकस कर रहे हैं। हर दिन गुजरने के साथ स्थिति बेहतर होती जा रही है। उम्मीद है कि अगले सीजन से शांति और खुशहाली का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में उत्तर पूर्व की तरह जम्मू-कश्मीर को खास प्राथमिकता दी हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी समझ आ गया है कि विशेष दर्जे के नाम पर केवल वंशवाद शासन को ही बढ़ावा मिला। जमीनी स्तर पर पंचायत चुनाव तक नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल शासन में जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर संस्थाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed