फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Common devotees will be able to register immediately at three places and sadhus at two places in Jammu

Jammu News: जम्मू में तीन जगह आम श्रद्धालु और दो जगह साधु करा सकेंगे तत्काल पंजीकरण

विज्ञापन
Common devotees will be able to register immediately at three places and sadhus at two places in Jammu
यहां बनेंगे तत्काल पंजीकरण केंद्र
विज्ञापन

-साधुओं के लिए : गीता भवन और श्री राम मंदिर।
-श्रद्धालुओं के लिए : वैष्णवी धाम, महाजन सभा, पंचायत भवन।
----

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास के अलावा तत्काल पंजीकरण केंद्रों के प्रबंध किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पांच ही तत्काल पंजीकरण केंद्र होंगे। इनमें से दो पंजीकरण केंद्र साधुओं के लिए होंगे और बाकी तीन आम तीर्थयात्रियों के लिए।
अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से तीन जुलाई से शुरू होनी वाली तीर्थयात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू के यात्री निवास से श्रद्धालुओं का पहला जत्था दो जुलाई को तड़के रवाना होगा। बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा की यात्रा एक ही दिन में पूरी हो जाती है तो वहीं पहलगाम मार्ग से जत्थे को इस यात्रा में दो से तीन दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु अग्रिम पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा शुरू होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तत्काल पंजीकरण कराकर यात्रा करते हैं। तत्काल पंजीकरण के लिए श्रद्धालु जम्मू भी पहुंचते हैं। इनमें लिए शहर में पांच पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। यात्रा के लिए शहर में साधु पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू शहर में वैष्णवी धाम, रेलवे स्टेशन के सामने पंचायत भवन, शालामार स्थित महाजन सभा में आम यात्रियों के लिए तत्काल पंजीकरण केंद्र बनेंगे। वहीं, साधुओं के लिए परेड के सामने गीता भवन और पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में व्यवस्था रहेगी। तत्काल पंजीकरण कराने के लिए एक दिन पहले टोकन जारी होंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह पंजीकरण होगा। प्रत्येक यात्रा मार्ग के लिए अलग-अलग टोकन जारी होंगे। इनकी संख्या भी उसी निर्धारित की जाती है।

इन जगह भी ठहरते हैं श्रद्धालु
जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम, कालिका धाम के अलावा अन्य अमरनाथ यात्रियों के लिए बने केंद्रों पर तैयारियां की जा रही हैं। इन जगहों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरते हैं। उन्होंने बताया कि हम कोशिश कर रहे हैं कि पिछली यात्रा के अनुभव के आधार पर इस बार तीर्थयात्रियों को और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।


सेहत और सुरक्षा पर खास ध्यान
अमरनाथ यात्रियों की सेहत और सुरक्षा पर खास ध्यान केंद्रित किया गया है। सोमवार को सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने यात्री निवास और आसपास के क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्री निवास के बाहर कई बुलेटप्रूफ वाहन तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed