{"_id":"58197e644f1c1bac31436dba","slug":"committees-will-be-formed-in-schools-to-prevent-arson","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: स्कूलों में आगजनी रोकने को बनेंगी कमेटियां, मस्जिदों के इमाम करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: स्कूलों में आगजनी रोकने को बनेंगी कमेटियां, मस्जिदों के इमाम करेंगे मदद
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 02 Nov 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में जलाया गया एक स्कूल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली इमारतों में आगजनी मामले पर हाईकोर्ट की सख्ती से प्रशासन हरकत में आ गया है। कोर्ट के निर्देश मिलने के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को ही सुरक्षा की विस्तृत कार्ययोजना का खाका तैयार कर लिया गया।
श्रीनगर में मंडलायुक्त बसीर अहमद खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी, शिक्षा और सिविल प्रशासन के आला अफसराें को हिदायतें जारी की गईं।
मुख्य शिक्षा अधिकारियों और जोनल शिक्षा अधिकारियों से कहा गया कि वे शिक्षकों, नंबरदारों, चौकीदारों सहित अन्य मुलाजिमों की कमेटियां गठित करें। बैठक में कमेटी गठन की प्रक्रिया में मस्जिदों के इमाम और सिविल सोसायटी सदस्यों से मदद लेने पर भी जोर दिया गया।

स्कूली इमारतों की सुरक्षा को प्राथमिकता
श्रीनगर में तैनात जवान
- फोटो : PTI
मंडलायुक्त बसीर अहमद खान ने कहा कि स्कूली इमारतों में आगजनी की घटनाएं बेहद चिंताजनक है। इस सिलसिले को हर हाल में रोकना होगा। स्कूली इमारतों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि शिक्षा व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्कूली इमारतों की सुरक्षा और आगजनी में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। आईजीपी कश्मीर एसजेएम गिलानी ने तमाम परीक्षा केंद्रों को पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि न सिर्फ दिन के समय चौकसी बढ़ाई जाएगी बल्कि रात की गश्त पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। पुलिस टीमें खास तौर पर स्कूली इमारतों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगी। बैठक में तय किया गया कि एक मुकम्मल कार्ययोजना तैयार कर स्कूली इमारतों को सामान्य, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा जाएगा।