{"_id":"52dbedd3ce29b38aa7c6ad001aa5a02d","slug":"committees-is-trying-to-provoke-cow-slaughter-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में गाय की बलि के लिए उकसाने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में गाय की बलि के लिए उकसाने की कोशिश
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के हाईकोर्ट के निर्देश के बाद घाटी में मचे बवाल के बीच अब ईद पर गाय की बलि देने के लिए कश्मीरी मुसलमानों को भड़काया जा रहा है।
विज्ञापन
विभिन्न इलाकों में मोहल्ला कमेटियों तथा स्थानीय मस्जिद कमेटियों की ओर से घर-घर पहुंचकर लोगों से भेड़-बकरी के बजाय गाय की बलि चढ़ाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतिबंध का विरोध करने वाले उच्च न्यायालय के फैसले को इस्लाम धर्म में हस्तक्षेप बताकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि ईद पर गाय की बलि चढ़ाकर फैसले का विरोध करें।
विज्ञापन
कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने तो बलि चढ़ाने के लिए गाय भी खरीद ली है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने भी ईद पर गाय की बलि चढ़ाने की अपील की थी।