फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   commissioners of all twenty districts of jammu kashmir will now go to village two days in week to know and solve problems of people

जम्मू-कश्मीर: गांव-गांव जाकर आवाम की आवाज सुनेंगे अधिकारी, सप्ताह में दो दिन करेंगे दौरा

Sat, 31 Jul 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 09:54 AM IST
सार

जारी आदेश में कहा गया है कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका मौके पर समाधान करने के लिए उचित प्रयास करें। आवाम को यह लगे कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर है। इसका ब्योरा प्रशासनिक विभाग को देना होगा।

विज्ञापन
commissioners of all twenty districts of jammu kashmir will now go to village two days in week to know and solve problems of people
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के सभी बीस जिलों के आयुक्त अब सप्ताह में दो दिन गांव जाकर आवाम की आवाज सुनेंगे। इसके लिए बुधवार व शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है। आयुक्त मौके पर ही जनता की परेशानियों व समस्याओं का निराकरण भी करवाएंगे। शुक्रवार को सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी कर कहा है कि समय-समय पर उपायुक्त साप्ताहिक टूर लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसका उद्देश्य लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करना है। खासतौर पर जिला उपायुक्त दूरदराज, दुर्गम और कठिन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दें, जिनकी पहुंच जिला प्रशासन तक नहीं हो पाती है। 
विज्ञापन


जिला उपायुक्त सुनिश्चित बनाएं कि वे सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को जनता के बीच रहें। इस साप्ताहिक प्रक्रिया को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। प्रशासनिक सचिवों और अन्य उच्चाधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे बुधवार और शनिवार को जरूरी बैठकें या टूर न रखें, जिसमें जिला उपायुक्तों की भागीदारी हो सके। इससे वे अपने संबंधित जिलों में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुन सकेंगे। जन समस्याओं को जिला उपायुक्त गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed