{"_id":"624ded3258ac327ab21acdbe","slug":"commission-indicated-some-amendments-in-the-delimitation-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: आयोग ने परिसीमन रिपोर्ट में कुछ संशोधन के दिए संकेत, जम्मू और श्रीनगर में कई संगठनों ने दिए सुझाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: आयोग ने परिसीमन रिपोर्ट में कुछ संशोधन के दिए संकेत, जम्मू और श्रीनगर में कई संगठनों ने दिए सुझाव
Thu, 07 Apr 2022 01:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:34 AM IST
सार
परिसीमन आयोग ने दोनों संभागों में लोगों से सार्वजनिक बैठको में मसौदा रिपोर्ट पर सुझावों व आपत्तियो पर विचार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कुछ हल्के संशोधन भी मसौदा रिपोर्ट में किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू में परिसीमन आयोग की टीम
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग ने जम्मू कश्मीर में अपने तीन दिवसीय दौरे को पूरा कर व दोनों संभागों में लोगों से सार्वजनिक बैठको में मसौदा रिपोर्ट पर सुझावों व आपत्तियो पर विचार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कुछ हल्के संशोधन भी मसौदा रिपोर्ट में किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके संकेत प्रदेश के अपने दौरे के दौरान आयोग ने दिए भी हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग में घग्वाल, राजपुरा, सांबा, गुढ़ा सलाथिया, मरालिया, सुचेतगढ़, परगवाल, छंब, मैरा मांदरिया, चौकी चौरा, सुंदरबनी, डूंगी और पुंछ में लोगों के अलावा भाजपा भी जन आकांक्षाओं को पूूरा करने के लिए मसौदा रिपोर्ट में संशोधन की अपील आयोग से कर चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे ही कश्मीर में भी कई संगठनों ने आयोग से मुलाकात के दौरान आपत्तियां व सुझाव दिए हैं। इन सुझावों व आपत्तियों पर गौर करके ही आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगा। आयोग को छह मई 2022 से पहले अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय के सौंपनी है।
विज्ञापन