फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   commission can order police probe says court

आयोग पुलिस को दे सकता है जांच के आदेश

Fri, 03 Jul 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Jul 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
commission can order police probe says court

हाईकोर्ट की फुल बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के पास ठगी के मामले में पुलिस से जांच करवाने का अधिकार है, बशर्ते आयोग के समक्ष धोखाधड़ी के कागजात पेश हों। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन पाल वसंथाकुमार, जस्टिस मुजफ्फर हुसैन अत्तर और जस्टिस एएम माग्रे की फुल बेंच ने फैसले में कहा कि जेएंडके कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1987 के तहत अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के पास मिली शिकायत के निर्णायक समय पर कमीशन जारी कर रिपोर्ट मांग सकता है।

विज्ञापन


फुल बेंच का फैसला दायर हुईं कई याचिकाओं की सुनवाई के दौरान आया, जिसके लिए विशेष तौर पर फुल बेंच का गठन किया गया। हाईकोर्ट की श्रीनगर विंग की खंडपीठ की ओर से जारी सीआईएमए पर मुद्दा उठा था कि क्या राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग पुलिस को केस रजिस्टर्ड करने और उसकी जांच करने के आदेश दे सकता है या नहीं। इसके अलावा किसी केस का फैसला करने के लिए आयोग एक कमीशन बैठा कर रिपोर्ट तलब कर सकता है या नहीं।
विज्ञापन


बेंच ने कहा कि संभागीय फोरम या प्रदेश आयोग सिविल कोर्ट की तरह आरपीसी की धारा 193 और 228 के तहत अपने अधिकार का उपयोग कर सकता है। एक बार कोई मामला सिविल कोर्ट की तरह व्यवहार में लाया जाता है तो आयोग को डिवीजनल फोरम की ओर से अपनाए जाने वाली कार्यप्रणाली को अपनाना होगा। कानून में यह व्यवस्था है कि किसी विवाद को हल करने के समय कोर्ट और न्यायिक फोरम सच्चाई तक पहुंचने के लिए अपने कर्तव्य का निर्वाह करें। जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed