फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Collision to Police man

चालान कटने के डर से ट्रैफिक कर्मी को मारी टक्कर

Sat, 02 Apr 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 02 Apr 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
Collision to Police man
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सतवारी थाना के अंतर्गत एयरपोर्ट के नजदीक शुक्रवार को मेटाडोर चालक ने चालान कटने के डर से मेटाडोर भगा ली और जल्दबाजी में नाके पर खड़े ट्रैफिक कर्मी (हेड कांस्टेबल) केवल कृष्ण को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में केवल कृष्ण का पैर का अंगूठा फ्रेक्चर हो गया। मेटाडोर चालक घटनास्थल से मौका पाकर फरार हो गया। हादसा सुबह 11:30 बजे के करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट के नजदीक नाका लगाया हुआ था।  
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल केवल कृष्ण भी मौके पर तैनात थे। इस दौरान मेटाडोर चालकों को रोककर उनके दस्तावेज चेक किए जा रहे थे। कि तभी चट्ठा से सतवारी की ओर आ रही एक मेटाडोर नाके के नजदीक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी हेड कांस्टेबल केवल कृष्ण ने मेटाडोर (जेके 02 क्यू 2245) को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पहले तो मेटाडोर की गति धीमी कर ली, लेकिन नजदीक आते ही चालक ने मेटाडोर आगे बढ़ा ली, मेटाडोर को रोकने के प्रयास में केवल कृष्ण की मेटाडोर से टक्कर हो गई और उनका एक पैर मेटाडोर के पीछे वाले पहिये के नीचे आ गया।


चालक घटनास्थल से फरार हो गया। अन्य साथियों ने केवल कृष्ण को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे केवल कृष्ण के पैर का अंगूठा फैक्चर हो गया। सतवारी पुलिस ने आरोपी मेटाडोर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed