फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   colleges in jammu statrs

इंतजार की घड़ियां खत्म, कालेज लाइफ का आगाज

Thu, 16 Jul 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 16 Jul 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
colleges in jammu statrs

कालेज लाइफ का आगाज...। उत्साह से लबरेज विद्यार्थी...। जश्न जैसा माहौल...। कुछ ऐसा ही नजारा था वीरवार को संभाग के तमाम कालेजों में। स्नातक पहले वर्ष का अकादमिक सत्र शुरू होने के साथ सैकड़ों विद्यार्थियों ने कालेज लाइफ में पहला कदम रखा। जोश से भरपूर फ्रेशर कालेजों में पहुंचे। होता भी क्यों न कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों ने नई जिंदगी में पहल कदम जो रखा था।

विज्ञापन


छात्रों को कालेज लाइफ के पहले दिन कई नए अनुभव मिले। एक-दूसरे से परिचय पर जोर रहा तो कई ने नए दोस्त भी बना डाले। हालांकि ईद की छुट्टियों के चलते पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही, लेकिन आगामी सोमवार से यह तादाद हजारों में पहुंच जाएगी। शहर के कालेजों में सुबह ही विद्यार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। कालेजों के मुख्य गेट पर नोटिस बोर्डों पर विभिन्न विषयों के लिए सेक्शनों की जानकारी दी गई थी, जिसमें अपना नाम देखकर फ्रेशर अपनी सेक्शनों तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


पहले दिन कई पुराने चेहरे दिखे तो कई नए दोस्त भी मिले। इस बीच सबसे ज्यादा जोर एक-दूसरे को परिचय देने में रहा। विद्यार्थियों में अपने गुरुओं (शिक्षकों) के बारे में भी जानने की जिज्ञासा रही। कई ने शिक्षकों के पास जाकर उनका आशीर्वाद लिया। पहले दिन कई विद्यार्थी यूनिफार्म तो कई फैशनेबल कपड़ों में पहुंचे थे। हाथों में किताबें और चेहरे पर मुस्कान यह कालेज लाइफ के पहले दिन का नशा था। कालेज पहुंचे अधिकांश विद्यार्थियों ने अपने-अपने कालेजों को बारीकी से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सेक्शनों को मेरिट के आधार पर बनाया गया है। इसमें कई सेक्शनों में कमजोर विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली छात्रों के साथ रखा गया है, ताकि वे भी प्रेरणा पाकर भविष्य में नए मुकाम हासिल कर सकें। कुल मिलाकर फ्रेशर छात्रों का पहला दिन मौज-मस्ती में बीता। महिला कालेज गांधीनगर की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने कहा कि कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष का अकादमिक सत्र शुरू कर दिया है, लेकिन छुट्टियों के चलते सोमवार से विद्यार्थियों की ज्यादा भीड़ पहुंचेगी।

रैगिंग पर नकेल कसी जाएगी
स्नातक पहले वर्ष का अकादमिक सत्र शुरू होने के साथ कालेज प्रशासनों ने फ्रेशर विद्यार्थियों के स्वागत के लिए कई तैयारियां कर रखी हैं। इसके लिए कालेजों में कई जगह बोर्ड लगाए गए हैं। जिन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसके अलावा वेलकम फ्रेशर के अलावा रैगिंग और अन्य जरूरी सूचनाएं दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि शिक्षा संस्थानों में रैगिंग कानूनी जुर्म है और इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से शहर के कालेजों में रैगिंग के नाममात्र ही मामले सामने आए हैं।


विद्यार्थियों की चहल-पहल रही
कालेजों में वीरवार को स्नातक पहले वर्ष का अकादमिक सत्र शुरू होने पर कालेजों के बाहर भी चहल-पहल रही। कालेजों में सैकड़ों नए विद्यार्थी पहुंचे। विद्यार्थियों ने कालेज में पहला कदम रखने के साथ बाहर नए साथियों के साथ शापिंग भी की। महिला कालेज परेड के बाहर आर्चीज गैलरी पर विद्यार्थियों की खासी भीड़ पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed