{"_id":"e9af4093f3f14f8ee2747b13eb4fe2f4","slug":"college-principals-meet-governor-nn-vohra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में शिक्षा का स्तर सुधारने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में शिक्षा का स्तर सुधारने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में विभिन्न डिग्री कालेजों के प्रिंसिपलों ने आज राज्यपाल एनएन वोहरा से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने शिष्टमंडल से आग्रह किया कि वह शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए तेजी से प्रयास करें।
विज्ञापन
उनके सुझावों पर विश्वविद्यालयों की आगामी परिषदों की बैठक में गौर किया जाएगा। शिष्टमंडल ने कालेजों के प्रिंसिपलों की सेवाएं अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के लिए बतौर परीक्षा नियंत्रक लेने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान राज्यपाल वोहरा के साथ कालेज प्रिंसिपलों ने प्रभावी और बेहतर अकादिम चर्चाओं को जारी रखने पर जोर दिया। वोहरा ने कहा कि कालेजों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों और विश्वविद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करना चाहिए।
विज्ञापन
शिष्टमंडल में जीजीएम साइंस कालेज के नोडल प्रिंसिपल डॉ. नूतन कुमार रसोत्रा, महिला कालेज परेड की प्रिंसिपल हेमला अग्रवाल, कामर्स कालेज के प्रिंसिपल डॉ सतेंद्र सिंह, डिग्री कालेज डोडा के प्रिंसिपल प्रो. जेड ए हाशमी और राजोरी कालेज के प्रिंसिपल प्रो. जावेद अहमद काजी शामिल थे।