{"_id":"c22f7073576411fb31c4bfbd2b8aacff","slug":"coldest-night-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात बीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात बीती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 16 Dec 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
रियासत में मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की सर्दी जारी है। लेह के बाद कारगिल माइनस 14.2 न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। लेह में भी शरीर जमा देने वाली ठंड के साथ पारा माइनस 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात बीती। बर्फबारी से श्रीनगर-कारगिल, बांडीपोरा-गुरेज और सिंथन-किश्तवाड़ मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बनी में तापमान माइनस तीन तथा भद्रवाह में माइनस 1.9 डिग्री तक रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कश्मीर कार्यालय के अनुसार 434 किलोमीटर श्रीनगर-लेह मार्ग को आगामी 20 दिसंबर से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। सोनामर्ग गुमेरी (जोजिला पास) के पास भारी बर्फबारी से इस मार्ग को अप्रैल 2016 में खोला जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार बुधवार शाम पांच बजे फिसलन के चलते मुगल रोड पर यातायात बंद कर दिया गया। वीरवार मौसम साफ होने पर ही सुबह नौ बजे से शोपियां और चंडीमढ़ से वाहनों को छोड़ा जाएगा।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 14.2
लेह माइनस 13.8
गुलमर्ग माइनस 10.0
पहलगाम माइनस 7.3
कुपवाड़ा माइनस 4.1
श्रीनगर माइनस 3.7
काजीकुंड माइनस 3.3
कोकरनाग माइनस 2.8
भद्रवाह माइनस 1.9