{"_id":"9bf0507bd2841acddb70374bc96a5f27","slug":"cold-wave-intensifies-in-jammu-and-kashmir-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी के सभी स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी के सभी स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में खून जमा देने वाली सर्दी के बीच न्यूनतम पारा माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं कारगिल का तापमान माइनस 11.4 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन
घाटी के सभी स्थानों पर रात का पारा शून्य से नीचे चला गया है। नदी, नालों में पानी जमने लगा है। जम्मू संभाग में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। कोहरे से ट्रेनों में लेटलतीफी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
लेह में दिन का पारा गिरकर 2.1 डिग्री सेल्सियस है। कारगिल में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 9.2, अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दिन और रात दोनों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कश्मीर घाटी में शीत लहर जारी है।
शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 20.3 और रात का तीन डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान दो डिग्री कम 16.6 और रात का एक डिग्री कम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 14.0
कारगिल माइनस 11.4
गुलमर्ग माइनस 8.8
पहलगाम माइनस 7.5
श्रीनगर माइनस 0.3
काजीगुंड माइनस 0.8
भद्रवाह माइनस 1.5