फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cold wave in jammu kashmir

शीतलहर की चपेट में जम्मू-कश्मीर

Fri, 23 Jan 2015 11:31 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
cold wave in jammu kashmir

समूची रियासत शीतलहर की चपेट में है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पत्नीटाप, सनासर व नत्थाटाप में शुक्रवार की दोपहर को भी बर्फबारी हुई। लद्दाख में पारा फिर गिरा है। भद्रवाह में भी बारिश तथा ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। रामबन जिले के मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी तथा पीरपंजाल के पहाड़ों पर हलकी बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


हालांकि, जम्मू में धूप और छांव का खेल चलता रहा। जानकारी के मुताबिक बटोत में 0.2 मिमी, पहलगाम में मामूली व भद्रवाह के ऊंचे पहाड़ों में 0.2 मिमी बर्फ गिरी है। श्रीनगर में दिन में मौसम खुला रहा, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार चौबीस घंटे में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


जम्मू का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में अधिकतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान माइनस 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान माइनस 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

बर्फ से निपटने के प्रबंधों का लिया जायजा

cold wave in jammu kashmir

कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर रोहित कंसल ने जवाहर सुरंग जाकर वहां बर्फ हटाने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रबंधों की भी समीक्षा की। इस दौरान अनंतनाग के जिला उपायुक्त ने डिवीजनल कमिश्नर को बताया कि लावदूरा से लेकर जवाहर सुरंग तक 10 आपदा केंद्रों की स्थापना की गई है।

इन केंद्रों में गर्मी के साधन के अलावा सभी अन्य सुविधाएं भी रखी गई हैं ताकि यात्रियों को यह सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले 25 स्कूल बिल्डिंगों को आपदा के दौरान रास्ते में फंसे यात्रियों को रखने के लिए तैयार रखा गया है।

इसके अलावा काजीगुंड पुलिस स्टेशन को कंट्रोल रूम के तौर पर स्थापित किया गया है। एसडीएम पहलगाम को इन सभी प्रबंधों के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया है। दौरे के दौरान डिवीजनल कमिश्नर ने कई वाहन चालकों से भी बातचीत की।

टाटा मुरी एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहुंची

cold wave in jammu kashmir

लंबी दूरी से चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी अभी भी बरकरार है जिससे यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को भी टाटा मुरी एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से जम्मू में पहुंची। अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। मालवा एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जम्मू में पहुंची।

आनंद विहार दो घंटे, बेगमपुरा दो घंटे, पूजा एक्सप्रेस एक घंटा, सियादह एक घंटा तथा अंडमान एक्सप्रेस एक घंटा देरी से जम्मू में पहुंची। यात्रियों की परेशानियों में अभी भी किसी प्रकार की कमी नहीं आई है।

पांच जनवरी से कटड़ा-पठानकोट डीएमयू अभी भी बहाल नहीं हो सकी है जिससे माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के साथ-साथ जम्मू-उधमपुर व कटड़ा के मध्य दैनिक यात्रियों को भी मुश्किलें हो गई हैं।

ये गाडि़यां हुईं लेट
ट्रेन                    आने का समय          कितनी लेट

पूजा                   सुबह 8:10 बजे          एक घंटा
टाटा मुरी               दोपहर 2:10 बजे         आठ घंटे
मालवा                 शाम 4:10 बजे           तीन घंटे
अमरनाथ एक्सप्रेस        दोपहर 12:30 बजे        पांच घंटे
बेगमपुरा एक्सप्रेस        दोपहर  10:25 बजे       दो घंटे
सियालदह              सुबह 8:30 बजे          एक घंटा
आनंद विहार            सुबह 9:45 बजे          दो घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed