फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cold wave hit kashmir valley

कोहरे से स्पाइस जेट की फ्लाइट को अमृतसर डायवर्ट

Sat, 23 Jan 2016 09:27 PM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
cold wave hit kashmir valley

चिल्ले कलां के बीच शुक्रवार को जम्मू का दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से रिकार्ड 12 डिग्री गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तरह दिन में जम्मू लगातार श्रीनगर से सर्द बना हुआ है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री गिरावट के साथ रिकार्ड 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। शीतकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


लेह न्यूनतम माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। कोहरे से ट्रेनों और उड़ानों की रफ्तार पर मार जारी है। दिल्ली से जम्मू के लिए आई स्पाइस जेट की फ्लाइट को अमृतसर डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आगामी 26 से 29 जनवरी तक कश्मीर में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा जम्मू में भी 28 और 29 जनवरी को बारिश हो सकती है। 

जम्मू में दिन के पारे में रिकार्ड गिरावट

cold wave hit kashmir valley

जम्मू में घना कोहरा छाया रहने से शुक्रवार को सुबह की सभी उड़ाने दो घंटे देरी से दोपहर 12 बजे की पहुंच सकीं। दिल्ली से उड़ी स्पाइस जेट की फ्लाइट को जम्मू में उतरना था, लेकिन कोहरा अधिक होने के कारण उसे अमृतसर डायवर्ट करना पड़ा।

करीब दो घंटे बाद फ्लाइट को जम्मू फिर श्रीनगर भेजा गया। एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट जम्मू एयरपोर्ट स्पेशल ड्यूटी आरके अवस्थी ने बताया कि कोहरे से उड़ानों में लगातार देरी हो रही है।

जम्मू में इससे पूर्व 25 दिसंबर को 3.4 और 24 दिसंबर को 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गया था। लेकिन इस सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 14.1, पहलगाम में पांच डिग्री अधिक 10.4, कुपवाड़ा में छह डिग्री अधिक 12.8, काजीकुंड में छह डिग्री अधिक 13.5, कुकरनाग में छह डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा तीन डिग्री अधिक 14.0 और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

स्थान         न्यूनतम तापमान
लेह           माइनस 16.2
कारगिल       माइनस 14.6
पहलगाम     माइनस  6.7
श्रीनगर        माइनस 5.0
गुलमर्ग         माइनस 4.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed