{"_id":"b542d989a1639b96f845e53a2e010d9f","slug":"cold-wave-grips-in-j-k-leh-coldest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह का पारा माइनस 14 डिग्री सेल्सियस के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह का पारा माइनस 14 डिग्री सेल्सियस के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 20 Dec 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ शुक्रवार की बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। रात के तापमान के लगातार गिरने से रविवार से घाटी में चालीस दिन चलने वाले चिल्ले कलां का आगाज होगा। इस दौरान सबसे ज्यादा सर्दी रहेगी। माइनस 13.9 तापमान के साथ लेह सबसे ज्यादा ठंडा चल रहा है।
विज्ञापन
कारगिल भी माइनस 13.0 तापमान के साथ दूसरे नंबर पर है। शनिवार को अंतिम चरण के मतदान के दौरान जम्मू में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री नीचे 11.4 डिग्री चल रहा है। शीत लहर की चपेट में पूरी रियासत है। घने कोहरे की ट्रेनों और हवाई सेवा पर मार जारी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश होगी। वादी-ए-कश्मीर के श्रीनगर में गत दिसंबर 11 के बाद शुक्रवार की रात को सामान्य से दो डिग्री कम माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। साउथ कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप पहलगाम माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ घाटी में सबसे ज्यादा सर्द रहा।
विज्ञापन
उत्तर कश्मीर के विश्व विख्यात स्की रिजार्ट गुलमर्ग में बीती रात से न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरकर माइनस 3.4 डिग्री पर पहुंच गया है। इस बीच जम्मू, कठुआ और राजोरी जिला मतदान के दौरान भी कोहरे से लिपटा रहा। सुबह और शाम को घने कोहरे से वाहनों के पहिए थम गए। जम्मू में बाहर से ट्रेनों का भी देरी से पहुंचना जारी। हवाई सेवा पर भी कोहरे की मार पड़ रही है।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 13.9
कारगिल माइनस 13.0
पहलगाम माइनस 6.2
कुपवाड़ा माइनस 4.7
काजीकुंड माइनस 5.8
श्रीनगर माइनस 4.4
कटड़ा 7.3