{"_id":"1836857e1ce0577871044e9bae5a046c","slug":"cold-wave-continues-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू का तापमान पहलगाम के बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू का तापमान पहलगाम के बराबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
कई दिनों से जम्मू में जारी कोहरे से तापमान में आई गिरावट से शीत लहर का प्रकोप जारी है। ठंड का आलम यह है कि लगातार तीसरे दिन जम्मू में अधिकतम तापमान श्रीनगर से कम दर्ज हुआ।
विज्ञापन
पहलगाम के बराबर अधिकतम तापमान जम्मू में रिकार्ड किया गया हैं। कोहरे से विमान सेवा प्रभावित होने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी कम हुई है।
मुख्य मौसम अधिकारी सोनम लोटस का कहना है कि 30 जनवरी के बाद रियासत में मौसम करवट बदलेगा। जम्मू में बारिश और कश्मीर में बर्फबारी के बाद ही कोहरे में कमी आएगी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जम्मू में पिछले कई दिनों से जारी कोहरे की वजह से जमीन ठंडी होने से तापमान कम हो गया है। अगले कुछ दिन ऐसा ही बना रहेगा।
जम्मू में शुक्रवार को दिन का तापमान श्रीनगर से करीब तीन डिग्री कम और सामान्य से चार डिग्री नीचे 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.0 रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह दूसरे नंबर पर रहा।