कश्मीर शीत लहर की चपेट में, कारगिल सबसे ठंड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत एक बार फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। खासतौर पर कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र। जम्मू और कश्मीर संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन में हालांकि, धूप खिल रही है, पर सुबह और शाम खासी ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बीते तीन दित तक लगातार हुई भीषण बर्फबारी के चलते लद्दाख और कश्मीर संभाग शीत लहर की चपेट में हैं।
बुधवार रात कारगिल में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। लद्दाख में भी हालात लगभग ऐसे ही हैं। यहां न्यूनतम पारा माइनस 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में श्रीनगर शहर के अलावा अन्य सभी इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम पारा 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पहलगाम में माइनस 11.2 डिग्री, कुपवाड़ा और काजीगुंड में माइनस 2.2 डिग्री और कोकरनाग में माइनस 2.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रियासत में मौसम खुश्क रहने की संभावना जताई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कारगिल में इस सीजन का अब तक का सबसे कम पारा (माइनस 20 डिग्री) दर्ज किया गया है। इससे पहले 9 जनवरी को कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 17.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुचारु रहा यातायात
वीरवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात सुचारु रहा। वीरवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन छोड़े गए। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहन रवाना किए जाएंगे।
एक से तीन फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी होने के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह भूस्खलन और फिसलन हो जाने से बुधवार को वाहन चालकों को कुछ दिक्कतें पेश आईं।
ट्रैफिक पुलिस अफसरों के मुताबिक कई जगह बीआरओ की टीमें हाईवे मरम्मत में जुटीं हुईं हैं और इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो।