फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cold starts in Kashmir, minimum temperature below ten degrees in many districts of the state

Jammu Kashmir: कश्मीर में ठंडक का अहसास, प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे

Sat, 08 Oct 2022 01:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 01:49 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 26.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Cold starts in Kashmir, minimum temperature below ten degrees in many districts of the state
Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम के साफ रहने के बीच कश्मीर में रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है। ठंडी हवाओं का असर जम्मू संभाग में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 26.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


गुलमर्ग में भी रात के समय ठंड बढ़ने से न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ, लेकिन रात में ठंडक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन का तापमान 31.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 28.4, बटोत में 24.5, कटड़ा में 29.1 और भद्रवाह में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed