फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cold rises with drop in temperature, rain-snow expected in Kashmir today

मौसम अपडेट: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर गिरे पत्थर, वाहनों की आवाजाही ठप, कश्मीर में बर्फबारी के आसार

Mon, 17 Jan 2022 11:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 11:30 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। सुबह से ही जम्मू संभाग में कोहरा छाया रहा। कश्मीर के साथ अन्य इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। दोपहर तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात एकतरफा बहाल किया गया लेकिन देर शाम को पत्थर गिरने से फिर बंद हो गया। 

विज्ञापन
Cold rises with drop in temperature, rain-snow expected in Kashmir today
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिल्ले कला के आखिरी दौर में जम्मू-कश्मीर के मौसम में फिर बदलाव आया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। अगले 48 घंटे में कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 0 डिग्री से नीचे चल रहा है दिन में भी ठिठुरन बढ़ी है। जम्मू संभाग के भी मैदानी इलाकों में ठंड ने जोर पकड़ा है सर्दी का बाजारों पर भी असर दिख रहा है लोग जरूरी खरीदारी के लिए ही बाहर निकले हैं
विज्ञापन


जम्मू संभाग में सोमवार को बादल छाए रहने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग में मौसम शुष्क ही बना रहेगा लेकिन कश्मीर में कई जगह बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 19 जनवरी से प्रदेश में अधिकतर जगह बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई गई है। सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू से श्रीनगर की तरफ एकतरफा खुला रहा। लेकिन देर शाम फिर भूस्खलन होने के बाद बंद हो गया। 
विज्ञापन


जम्मू जिले में अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 की गिरावट के साथ 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भद्रवाह में भी अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान रविवार को 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू समेत संभाग के अधिकतर जिलों में आसमान पर बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड रही।


कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 7.9 और न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया मौसम खराब होने के कारण जम्मू से श्रीनगर की तरफ हल्के यात्री वाहनों, निजी कारों को जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed