फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cold increased due to snowfall in the mountains, mercury minus 5.3 degrees in Sonamarg

Jammu : पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, सोनमर्ग में पारा माइनस 5.3 डिग्री; 23 के बाद सर्दी पकड़ेगी रफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 05:56 AM IST
सार

मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को बर्फबारी के बाद रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Cold increased due to snowfall in the mountains, mercury minus 5.3 degrees in Sonamarg
सोनमर्ग बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को बर्फबारी के बाद रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, जोजिला दर्रे से बीआरओ ने बर्फ हटा दी है। रास्ते को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, 22 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान आसमान में धूप खिली रहेगी। किसी इलाके में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 23 तारीख को मौसम में बदलाव के आसार हैं। इससे पहले शनिवार को कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में हुई बर्फबारी से क्षेत्र की सुरम्य सुंदरता और बढ़ गई है। बर्फबारी ने इस सुदूर क्षेत्र के प्राकृतिक आकर्षण को बढ़ा दिया है, जिससे पर्यटक इसकी ओर आकर्षित हुए। गुरेज, तुलैल और कंजलवान के सीमावर्ती क्षेत्रों सहित बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी रही।
विज्ञापन


शिमला तक कोहरे का असर, देरी से चलीं ट्रेनें
देश के मैदानी इलाकों में पड़ रहे कोहरे का असर शिमला तक दिखने लगा है। कोहरे के कारण रविवार सुबह मैदानी क्षेत्रों से ट्रेनें देरी से चलीं। इससे कालका से शिमला के लिए चलने वाली चार ट्रेनें चार घंटे देरी से चलीं। इससे सप्ताहांत पर शिमला आने वाले सैलानियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है। अगले तीन दिन तक मैदानी इलाकों में कोहरे का असर रह सकता है। इससे ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग दर्रा सहित हिमाचल की ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज होने लगी है। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर रविवार को बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल-स्पीति और कुल्लू में शुष्क ठंड के चलते तापमान काफी लुढ़क गया है। नदी-नाले और झरने जमने लगे हैं। उधर, मौसम केंद्र शिमला ने मंडी, बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य मैदानी क्षेत्रों में चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed