{"_id":"582b18534f1c1be0438fec7b","slug":"coas-dalbir-suhag-visited-northern-command-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधी के नापाक मंसूबों का करारा जवाब दें: सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधी के नापाक मंसूबों का करारा जवाब दें: सेना प्रमुख
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Nov 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी कमान में पहुंचे सेना प्रमुख
- फोटो : ADGPI- Indian Army
पाक की ओर से एलओसी पर गोलाबारी की घटनाओं में तेजी के बीच सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग मंगलवार को उधमपुर स्थित नार्दर्न कमांड मुख्यालय पहुंचे। पाकिस्तान की ओर से उसके सात सैनिकों को मारे जाने के दावे के एक दिन बाद ही जनरल सुहाग के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही भारत-पाक के बीच उत्पन्न तनाव के मद्देनजर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए जवानों से सतर्क रहने और विरोधी के नापाक मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा।नार्दर्न कमांड थियेटर में उन्होंने सैन्य कमांडरों के साथ बैठक कर एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एलओसी पर सुरक्षा ग्रिड तथा घुसपैठ रोकने के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जाना।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने जवानों की ओर से सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब दिए जाने की सराहना करते हुए कहा कि नार्दर्न कमांड, वायु सेना, प्रशासन, केंद्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। ज्ञात हो कि सितंबर में भारतीय सेना की ओर से पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं काफी बढ़ीं हैं।
विज्ञापन