फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coart news

कोर्ट ने इलाज के नाम पर धोखाधड़ी करने पर आरोपी की नामंजूर की बेल

विज्ञापन
coart news
जम्मू। कोर्ट ने इलाज के नाम पर धोखाधड़ी मामले में आरोपी की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया है। आरोपी सलमान निवासी गली नंबर 35, फतेहुल्लाहपुर रोड मेरठ ने जमानत के लिए आवेदन किया था। क्राइम ब्रांच जम्मू को शकुंतला देवी ने लिखित शिकायत दी थी। इसमें उसके पति की मौत एचआईवी पॉजिटिव होने से हुई है। वह भी बीमारी से ग्रस्त थी। इसके बाद उसने टीवी पर विज्ञापन देखा। इसमें बीमारी से संबंधित समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया गया था। इसमें फोन नंबर भी दिया हुआ था।
विज्ञापन

फोन पर गुरु कबीर बंगाली से बात हुई और समस्या के बारे में बताया गया। उसने उसे ठीक करने का भरोसा दिया। वह इलाज कराने को तैयार हो गई। इसके बाद शिकायतकर्ता से उसके खाते में छह हजार रुपये जमा कराने को कहा। आरोपी ने अलग-अलग खाता नंबरों पर राशि जमा कराई। महिला ने नौ लाख 34 हजार 100 रुपये खाते में जमा करा दिए। इसके बाद भी वह बीमारी का समाधान नहीं कर पाया। शिकायतकर्ता को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। बाद में उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। बाद में मामला कोर्ट में भेजा गया। मौजूदा समय में शिकायतकर्ता की मौत भी एचआईवी से हो गई है। मामले में सुनवाई के बाद वकीलों की दलीलों को सुना गया। इसमें न्यायिक प्रणाली को सुदृढ़ करने और धोखाधड़ी पर सख्ती से निपटाने के लिए जज ने आरोपी की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed