{"_id":"d7bbe71f43c4c270908e311dd583f07b","slug":"coalition-parties-have-divided-the-state-into-two-parts-omar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन दलों ने रियासत को दो हिस्सों में बांट दिया: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन दलों ने रियासत को दो हिस्सों में बांट दिया: उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के प्रेसीडेंट फारूक अब्दुल्ला और वर्किंग प्रेसीडेंट उमर अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के राजनीतिज्ञों से अपील की कि दोनों देशों की निहित स्वार्थ वाली ताकतों को अलग-थलग कर क्षेत्र में शांति के लिए नए सिरे से बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ऐसे लोगों को दबाकर बातचीत का माहौल तैयार करना चाहिए। डा. अब्दुल्ला बनिहाल में पार्टी वर्करों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
डा. अब्दुल्ला ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और शांति के लिए दोनों के पास बातचीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध और शांति से लाखों लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होगा, जो पिछले कई सालों से आतंक की कीमत अदा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने न्यूयार्क में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा दूरी बनाने पर रोष जताया। उमर ने कहा कि क्षेत्रीय तालमेल और दोनों देशों के बीच शांति के लिए एक नई शुरुचआत करने वाले दिग्गज दूर से ही हाथ हिलाकर अभिवादन तक सीमित रहे।
उन्होंने हाथ तक नहीं मिलाया। यह उप महाद्वीप में शांति के लिए शुभ संकेत नहीं है। उमर ने रियासती सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीडीपी और भाजपा के सुनियोजित एजेंडे के तहत रियासत के स्पेशल स्टेटस को समाप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। गठबंधन दलों ने रियासत को दो हिस्सों में बांट दिया है।