फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coalition govt is bound for development says mufti

गठबंधन सरकार विकास के लिए वचनबद्ध: मुफ्ती

Sun, 07 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 07 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
coalition govt is bound for development says mufti

शनिवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अपने एक दिवसीय दौरे पर राजोरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार लोगों की भलाई व विकास के लिए वचनबद्ध है। हर क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों को विकास के लिए इंतजार करने के लिए अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की गलतियों के कारण अभी तक राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए ही प्रसास किए जा रहे हैं। इस मौके पर डाकबंगले में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद रहे जिसमें सीएपीडी मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली, परिवहनमंत्री अब्दुल गनी कोहली, शिक्षामंत्री नईम अख्तर शामिल हैं।
विज्ञापन


राजोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी कमर ने मुख्यमंत्री के समक्ष शहर की समस्याएं रखते हुए बताया कि शहर में स्पोर्ट्स स्टेडियम के अलावा मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए फंड उपलब्ध कराए जाएं। शहरवासियों को पेयजल की किल्लत के साथ-साथ बिजली की अघोषित कटौती से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के साथ-साथ जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने की अपील की गई। वहीं, अस्पतालों में दवाओं की कमी को जल्द पूरा किए जाने की मांग उठाई गई। शहर की सड़कों की खस्ताहाल को सुधारने के लिए भी अपील की गई।

स्पोर्ट्स स्टेडियम लिए 50 लाख दिए
एमएलए राजोरी द्वारा अपील करने पर मुख्यमंत्री ने शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने  कहा कि जल्द ही अधर में पड़े स्टेडियम के निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

बिजली सुधार व कम्युनिटी हाल के लिए 50 लाख की घोषणा
उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई में सुधार लाने और शहर के कमयुनिटी हाल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए भी 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।


बीजीएसबी विवि में छात्रवृत्ति घोटाले पर सीएम का कड़ा रुख
मुख्यमंत्री ने बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति व खरीद बिक्री घोटाले को लेकर कड़ा रुख दिखाया है। कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के अधिकारों पर सेंध लगाने वाले कोई अधिकारी या कर्मचारी बक्शे नहीं जाएंगे। पुलिस व सरकार दोनों अपने-अपने स्तर पर मामलों की जांच कर रही है। जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed