{"_id":"cfa7bfc0d6c9fb2beefc2015aeb70940","slug":"cm-omar-abdullah-meet-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिले उमर, दी राहत कामों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिले उमर, दी राहत कामों की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 25 Sep 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें बाढ़ से हुई तबाही और मौजूदा समय में किए जा रहे राहत, बचाव, मरम्मत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी।
करीब एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हुए नुकसान और उसके बाद बने हालात में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
इस अवसर पर भविष्य में इस तरह की आपदाओं से बचाव के लिए मध्यम और लंबी अवधि के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने, स्वास्थ्य, सड़क और दूरसंचार सेवाओं को बहाल करने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुनियादी सेवाओं को प्रदान करने के लिए उठाये जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई।