विश्वविद्यालय हार्डवेयर तो साफ्टवेयर हैं छात्र: सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ज्ञान को सफलता की कुंजी करार देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में पेश आने वाली सभी चुनौतियों का बहादुरी के साथ मुकाबला करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षाण संस्थानों और युवा बुद्धिजीवियों को वैश्विक परिदृश्य के अनुसार विकास एंव बदलाव में अहम भूमिका निभानी है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को विकास की प्रकृति का हार्डवेयर और विद्यार्थियों को साफ्टवेयर बताया।
उमर ने कहा कि कड़े परिश्रम और समर्पण के बाद हासिल हुई यह डिग्रियां शुरुआत भर हैं अभी कई चुनौतियां का सामना करना बाकी है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और बेहतर सोच की बदौलत हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।
खत्म करना होगा क्लास और वर्ल्ड का गैप: वोहरा
राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा है कि कक्षाओं और बाहरी दुनिया के गैप को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा, विवि को रोजगार परक पाठ्यक्रमों को बढ़ाना चाहिए। दक्षता विकसित कर मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखकर कोर्स में विस्तार जरूरी है।
विवि के चांसलर के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए गवर्नर ने कहा कि फैकल्टी सदस्यों को मोटिवेटर के रूप में काम करना होगा। उन्होंने कहा, मूल्य आधारित शिक्षा के लिए भी काम करना जरूरी है तभी हम देश को अच्छे नागरिक दे पाएंगे।
वीसी प्रो. ईशर ने गिनाई उपलब्धियां
जेयू के वीसी प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर ने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियां गिनाई। वीसी ने कहा कि जेयू में मुख्य रूप से नौ नए प्रोग्राम आरंभ किए गए हैं जिनमें यूजी लेवल पर आनर्स कोर्स, पीजी में एडमिशन के लिए जेयू ने एंट्रेस टेस्ट को अपनाया है।
यूजीसी ने तीन नए प्रोग्राम एप्रुव किए हैं जिसमें इनोवेटिव प्रोग्राम फॉर टीचिंग, रिसर्च इन इंटर डिसीप्लीनरी तथा इंजीनियरिंग शामिल हैं। राज्य सरकार ने उड़ान प्रोजेक्ट के लिए जेयू को नोडल रिसार्स सेंटर बनाया है।
जेयू में 101वां इंडियन साइंस कांग्रेस आयोजित किया गया। 100 इंटरनेशनल अथवा नेशनल एकेडमिक कार्यक्रम भी विभिन्न विभागों में आयोजित हुए।