फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm omar abdulla awarded state talent

स्टेट अवार्ड से नवाजी गईं रियासत की प्रतिभाएं

Thu, 24 Jul 2014 04:46 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
cm omar abdulla awarded state talent

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रियासत का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को वीरवार को सम्मानित किया। समारोह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर (एसकेआईसीसी) में साढ़े दस बजे से शुरु हुआ।

विज्ञापन


राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले जीएमसी के कार्डियोलॉजी यूनिट के एचओडी हृदय विशेषज्ञ डा. सुशील शर्मा को भी यह अवार्ड दिया गया।

71 शख्स‌ियतों को स्टेट अवार्ड

cm omar abdulla awarded state talent

71 शख्स‌ियतों को स्टेट अवार्ड के साथ 51 हजार रुपये, पदक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

खेल क्षेत्र में स्टेट अवार्ड पाने वालों में फेंसिंग से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रशीद अहमद चौधरी, उज्ज्वल गुप्ता, ताईक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल पंगोत्रा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परवेज रसूल, शुभम खजूरिया, हैंडबाल में रीता देवी, क्याकिंग और कैनोइंग में आदिल मोहिउद्दीन वानी और थंग टा खिलाड़ी जकारिया यासिन भट्ट शामिल थे।

युवा क्रिकेटर शुभम खजूरिया को भी मिला सम्मान

cm omar abdulla awarded state talent

बंगलूरू में अंडर 23 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कैंप में शामिल होने गए अंतरराष्ट्रीय युवा क्रिकेटर शुभम खजूरिया के स्थान पर उनके पिता प्रदीप खजूरिया और माता वर्षा खजूरिया को स्टेट अवार्ड भेंट किया गया।

फेंसिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रशीद अहमद चौधरी ने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है।

फेंसिंग के एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उज्ज्वल गुप्ता ने कहा कि दूसरे राज्यों की तर्ज पर राज्य में खेलों को विकसित करने पर काम होना चाहिए। रियासत खेल क्षेत्र में दूसरे राज्यों की तुलना में काफी पीछे है। खेल ढांचे को मजबूत बनाने पर काम किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed