फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm mufti take U-turn on Gilani's issue

केंद्र की सख्ती के बाद गिलानी मुद्दे पर मुफ्ती का यू-टर्न

Sun, 03 May 2015 12:18 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
cm mufti take U-turn on Gilani's issue

पाकिस्तान परस्तों ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की तुष्टिकरण नीति पर ब्रेक लगा दिया है। मुफ्ती की जिद पर पीडीपी और भाजपा के गठबंधन एजेंडे में कई बिन्दु शामिल किए गए थे जो अलगाववादियों के प्रति नरमी दिखाकर उन्हें वार्ता के टेबल तक लाने की कवायद का हिस्सा थे।

विज्ञापन


इसी कोशिश में कई कदम आगे बढ़कर मुफ्ती ने शांतिपूर्ण मतदान का भी श्रेय अलगाववादियों, आतंकियों और पाकिस्तान को दे दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन


लेकिन, पाकिस्तान परस्तों ने मुफ्ती की इन कोशिशों पर पानी फेर दिया है। अलगाववादियों की हर सभा में पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने के बाद अब मुफ्ती के पास सख्ती के अलावा कोई विकल्प नहीं बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती की तुष्टिकरण नीति भाजपा को पची

cm mufti take U-turn on Gilani's issue

मुफ्ती की तुष्टिकरण नीति भाजपा को पच नहीं रही थी। लिहाजा, भाजपा और केंद्र सरकार ने सख्त रवैया अपनाकर दबाव बढ़ाया और अब मुफ्ती के लिए अपना एजेंडा लागू करना आसान नहीं रह गया है।

अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई के बाद उपजी परिस्थितियों ने गठबंधन सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया था। बाद में पाकिस्तानी झंडा लहराने पर मसर्रत पर फिर पीएसए लगाना मुफ्ती सरकार की मजबूरी हो गई।

इससे पीएसए के तहत जम्मू कश्मीर के जेलों में बंद 17 अन्य अलगाववादियों की रिहाई भी खटाई में पड़ गई। जम्मू कश्मीर की जेलों में फिलहाल 2300 कैदी हैं। इनमें से 343 सजायाफ्ता और 1920 विचाराधीन हैं।

पीएसए के तहत बंद कैदियों में से 17 कश्मीर के अलगाववादी हैं और 20 पाकिस्तानी हैं। विचाराधीन कैदियों में पत्थरबाजों की संख्या भी शामिल है।

मुक्त एलओसी ट्रेड से केंद्र का इनकार

cm mufti take U-turn on Gilani's issue

पीडीपी और भाजपा के गठबंधन एजेंडे में एलओसी ट्रेड को बंधनों से मुक्त करना भी शुमार है। मुफ्ती चाहते थे कि कश्मीर और पीओके के बीच लोगों का इस पार से उस पार जाना बंधन मुक्त कर दिया जाए।

वर्तमान में इसके लिए परमिट जारी होता है जिसमें वापसी की अवधि दर्ज होती है। मुफ्ती सरकार के पदभार करने के तुरंत बाद रियासत के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने एलओसी से व्यापार के सामानों की संख्या 21 से बढ़ाकर 80 करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी।

ताजा हालात के बाद केंद्र ने इससे साफ मना कर दिया है। गठबंधन एजेंडे में पीओके से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए रूट भी खोलने की बात कही गई थी लेकिन अब केंद्र ने इसे खारिज कर दिया है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से विमर्श के बाद मुफ्ती सरकार को बाकायदा अवगत करा दिया है। केंद्र के सख्ती रवैये के बाद अब मुफ्ती ने भी यू टर्न लेते हुए अलगाववादियों पर सख्ती शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed