फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm mufti's initiative to take advantage of central schemes

मुख्यमंत्री ने दिए राज्य का अंशदान जारी करने के निर्देश

Tue, 24 Nov 2015 11:34 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
cm mufti's initiative to take advantage of central schemes

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत प्राप्त होने वाली धनराशि का लाभ उठाने के लिए राज्य का अंशदान जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह निर्देश इस आशय से दिए गए हैं, ताकि उपायुक्त केंद्र से धनराशि प्राप्त कर जिला विकास बोर्ड की बैठकों में तय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत केंद्र से मिलने वाली 6000 करोड़ की धनराशि में से 50 फीसदी राशि केवल शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए आग्रह करने संबंधी निर्देश भी दिए, ताकि समय रहते सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की धनराशि को मंजूरी मिल सके। उन्होंने जिला विकास बोर्ड की बैठक में लिए गए फै सले की क्रियान्वयन संबंधी समीक्षा बैठक में यह हिदायतें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख गैस सिलेंडर का स्टाक किया गया

cm mufti's initiative to take advantage of central schemes

बैठक में मुख्यमंत्री ने आवश्यक वस्तुओं के भंडारण, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा बाढ़ नियंत्रण संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि जिला विकास बोर्ड के 223 फैसलों में से 55 लागू किए जा चुके हैं। शेष क्रियान्वयन की स्थिति में है।

बर्फ हटाने के लिए 112 मशीनें लगाई गई हैं। शीत ऋतु के लिए एक लाख गैस सिलेंडर का स्टाक किया गया है। इसे चार लाख तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री पैकेज में दी गई धनराशि का जिक्र करते हुए कहा कि इससे समन्वित बाढ़ प्रबंधन योजना तैयार किया जाना जरूरी है।

बैठक में मुफ्ती ने बिजली कटौती शेड्यूल को पूरी तरह लागू न करने पर अप्रसन्नता जताते हुए ऊर्जा विकास उपायुक्त को ट्रांसमिशन व्यवस्था मजबूत करने की हिदायत दी। बैठक में वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed