फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm mufti meet finance minister on flood rehabilitation

बाढ़ पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के साथ की बैठक

Wed, 22 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 22 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
cm mufti meet finance minister on flood rehabilitation

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत कुमार डोभाल ने रियासत में पिछले साल आई बाढ़ से मची तबाही के बाद चल रहे पुनर्वास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू सहित सेना एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर सुरक्षा, आतंकवाद तथा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। वे रियासत के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे थे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य कोई राज्य इतने अधिक समय तक आतंकवाद से ग्रस्त नहीं रहा है। उन्होंने आतंकवाद प्रभावित राज्य में सुरक्षाकर्मियों की चौकसी तथा इससे निबटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


हालांकि, उनकी बैठक की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा, पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा, आईजी कश्मीर एसजेएम गिलानी तथा आईजी सीआईडी एजी मीर के साथ भी अलग-अलग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोभाल का रियासत का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने तथा पाकिस्तान के एवं आईएस के झंडे लहराने की घटनाएं बढ़ीं हैं। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों द्वारा सोशल साइट पर फोटो तथा वीडियो डालने की घटनाएं हुईं। इसके साथ ही इस प्रकार की रिपोर्ट भी आ रही है कि घाटी में विदेश से भारी फंड भेजा जा रहा है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed