मुख्यमंत्री ने शोपियां मिनी सचिवालय परिसर का किया उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के पर्यटन के नक्शे पर शोपियां जिले को लाने के उद्देश्य से बुधवार को शोपियां मिनी सचिवालय परिसर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने मेगा रूट मंडी की नींव का पत्थर रखने के साथ शोपियां पीर की गली-दुबजन के लिए एक नई टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी की घोषणा की।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शोपियां किसी भी प्रमुख पर्यटन स्थल से किसी भी लिहाज में कम नहीं है। यह इलाका बेहद ही खूबसूरत है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अनुभव करने लिए लोगों को एतिहासिक मुगल रोड पर एक बार जरूर यात्रा करनी चाहिए।
शोपियां के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि इस क्षेत्र के विकास के लिए एक संस्था होनी चाहिए। इसलिए शोपियां-पीर की गली-दुबजन टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जा रहा है। जिससे यहां पर पर्यटक बढ़ेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मार्केट इंटरवेंशन स्कीम का लाभ देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने मुगल रोड की अहमियत के बारे में कहा कि मौजूदा सड़क पर सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरंग का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने शोपियां के लोगों की शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के साथ साथ दस्तकारी बागवानी में भी उनकी उपलब्धियों को सराहा।
उन्होंने प्रस्तावित रूट मंडी का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें स्थानीय फल उत्पादकों के लिए कोल्ड स्टोर की सुविधा से लेकर ट्रक टर्मिनल और फलों की ग्रेडिंग व पैकिंग की व्यवस्था भी होगी।
उन्होंने शोपियां के फल उत्पादकों को भी मार्केट इंटरवेंशन स्कीम का लाभ देने के निर्देश देते हुए संबंधित बागवानी अधिकारियों से कहा कि वह सी-ग्रेड सेब को उचित मूल्य पर खरीदें। उन्होंने नकली व घटिया कीटनाशकों पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए।