{"_id":"569ebe1bc390af8091e88155c72bb386","slug":"cm-mufti-family-housing-evacuated-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती परिवार ने जम्मू स्थित सीएम आवास खाली किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती परिवार ने जम्मू स्थित सीएम आवास खाली किया
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सरकार गठन पर बने संशय के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के परिवार ने जम्मू के वजारत रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया है।
विज्ञापन
इस नए घटनाक्रम से रियासत में सरकार गठन में और देरी के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निजी सामान के अलावा मुफ्ती परिवार के निजी सामान को मुफ्ती के परिवार के सदस्यों ने 18 जनवरी को ही जम्मू पहुंचकर हासिल कर मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया था।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने सीएम आवास खाली करने के पीछे किसी भी राजनीतिक संभावनाओं से साफ इंकार किया है।
'मुफ्ती परिवार ने राजनीति की उच्च परंपराओं को बनाए रखा'
अख्तर का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जीवन भर राजनीति में उच्च मापदंडों को बनाए रखा। अब उनका परिवार भी उसी राह पर है।
उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद जम्मू में मिले सरकारी आवास को परिवार ने खाली किया है और राजनीति की उच्च परंपराओं को बनाए रखा है।
नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री के निधन के बाद उनके सरकारी आवास को परिवार को एक माह में खाली करना होता है।
उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद जम्मू में मिले सरकारी आवास को परिवार ने खाली किया है और राजनीति की उच्च परंपराओं को बनाए रखा है।
नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री के निधन के बाद उनके सरकारी आवास को परिवार को एक माह में खाली करना होता है।