{"_id":"e7ec164c8a68fb68a3ed826034eb1d8f","slug":"cm-mufti-called-joint-meeting-of-bjp-pdp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-पीडीपी की साझा बैठक में बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-पीडीपी की साझा बैठक में बनेगी रणनीति
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के लिए विपक्षी तेवरों को देखते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने दो अक्तूबर को पीडीपी-भाजपा गठबंधन के विधायकों की साझा बैठक श्रीनगर में बुलाई है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के अलावा दोनों दलों के विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र में विपक्ष की ओर से विभिन्न मुद्दों पर हंगामे की आशंकाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में विपक्ष से निपटने का फार्मूला बनेगा।
विज्ञापन
साझा रणनीति तैयार की जाएगी कि विपक्षी हमलों का जवाब कैसा दिया जाए। बैठक में दोनों दलों के मध्य विवादित मुद्दों जिसमें बीफ प्रतिबंध मामले पर भी संयुक्त रणनीति तय हो सकती है।
विज्ञापन
ताकि विपक्ष के सवालों की बौछार का जवाब दिया जा सके। विधानसभा सत्र के लिए साझा रणनीति तय कर सत्तापक्ष विपक्ष के हमलों का जवाब देने के अलावा गठबंधन सहयोगियों में एकजुटता का संदेश भी देना चाहता है।