{"_id":"57375ced4f1c1b8b60919a51","slug":"cm-mehbooba-visited-srinagar-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने श्रीनगर का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति जानी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 14 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोगों से मिलती सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों, ढांचागत खेल सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी हासिल की।
उन्होंने इस दौरान दुकानदारों तथा विक्रेताओं से सिटी सेंटर के विस्तार में सहयोग मांगा। इसके साथ ही कमरबारी के निकट दूसरे पुल के निर्माण के लिए 31 मार्च 2017 की समय सीमा निर्धारित की।
मुख्यमंत्री ने गिदून, बख्शी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, बटमालू, कमरबारी तथा एलडी अस्पताल का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। वे सबसे पहले राजबाग पहुंचीं, जहां सर्व सुविधायुक्त खेल केंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति जानी, जिसे 2014 के बाढ़ में नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
उन्होंने एक महीने में कांप्लेक्स में रिक्रेशनल, स्काश कोर्ट, कैफेटेरिया एवं लाइब्रेरी का काम पूरा करने को कहा। साथ ही सात दिन के भीतर लान में लैंड स्केपिंग का काम पूरा करने को कहा। खेल परिषद के सचिव ने बताया कि इस परियोजना पर 46 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है।

Trending Videos
सिटी सेंटर के विस्तार में दुकानदारों से मांगा सहयोग
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
इंडोर स्टेडियम में उन्हें बताया गया कि यहां लगभग 300 लड़के-लड़कियां बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेलते हैं। जूडो, कराटे एवं बुशू की प्रतियोगिताएं सुबह-शाम आयोजित की जाती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निर्देश पर यहां कैंप कर रही सीआरपीएफ की टुकड़ी को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है। यहां 17 करोड़ रुपये से कार्य कराए जा रहे हैं।
बख्शी स्टेडियम में बताया गया कि राज्य में खेलों के ढांचागत विस्तार के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 200 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। इसके तहत जम्मू के एमए स्टेडियम और श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम के विस्तार पर 30 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
बटमालू में उन्होंने सिटी सेंटर के विस्तार के लिए दुकानदारों तथा विक्रेताओं का सहयोग मांगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास प्राधिकरण की ओर से उनके विस्थापित होने पर सिटी सेंटर में ही जमीन मुहैया कराने के लिए भूमि की तलाश की जाएगी। इससे वे सम्मानजनक तरीके से जीवनयापन कर सकेंगे। उद्देश्य केवल यहां यातायात व्यवस्था को सुधारना है।
पर्याप्त धनराशि होने के बाद भी कमरबारी के निकट दूसरे पुल के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आरएंडबी को 31 मार्च 2017 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।
साथ ही झेलम के किनारों के सुंदरीकरण का सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देश दिए, ताकि पर्यटक अधिक संख्या में आएं। उन्होंने एलडी अस्पताल का दौरा कर मरीजों तथा तीमारदारों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा की जानकारी हासिल की।