फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   cm Mehbooba Mufti meeting with officials

कश्मीर हिंसा पर सीएम महबूबा चिंतित, कहा- तत्काल तलाशने होंगे शांति बहाली के रास्ते

Tue, 25 Oct 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 25 Oct 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
cm Mehbooba Mufti meeting with officials
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान तनाव और रियासत में हिंसा के माहौल को शांत करने के रास्ते तलाशने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में संयुक्त मुख्यालय की बैठक में महबूबा ने कहा तनाव खत्म करने के लिए भारत और पाकिस्तान को मानवीय संकट को ध्यान में रखकर सोचना होगा। उन्होंने कश्मीर हिंसा से निपटने के लिए सुरक्षा बलाें को संयम बरतने के निर्देश भी जारी किए।

महबूबा ने कहा रियासत में कठुआ से लेकर कारगिल तक के सरहदी इलाकों में ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित होता रहा है। ताजा तनाव में गोलाबारी से मानवीय संकट पैदा हो गया है जिससे बाशिंदों का जीना मुहाल है और आशियाने तबाह हो रहे हैं। दोनों मुल्कों के बीच जब भी तनाव बना है, अग्रिम इलाकाें के ग्रामीणाें को ही सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

​बच्चे की मौत पर अफसोस, क्वेटा हमले की निंदा

cm Mehbooba Mufti meeting with officials
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Nikhil Mehta
उन्हाेंने कहा तनाव खत्म करने के लिए वर्ष 2003 में जो नीति बनाई गई उसका आज भी कोई विकल्प नहीं है। महबूबा ने जम्मू मंडलायुक्त से कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय सीमा से विस्थापित हो रहे ग्रामीणों के लिए पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करें।

घाटी में हिंसा से निपटते समय संयम बरतने पर जोर देकर महबूबा ने कहा सुरक्षा बल अपने किसी भी अभियान को अंजाम देते समय ख्याल रखें कि अवाम और उनकी संपत्ति सुरक्षित रहे। सुरक्षा बलाें की तैनाती बढ़ाने के बजाए क्षेत्र विशेष की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।

स्कूली इमारतों को जलाने की घटनाओं पर महबूबा ने कहा ये पूरे समाज का नुकसान है। पुलिस को आगजनी के इन मामलों की फौरी जांच के साथ ही निगरानी बढ़ानी होगी। बैठक में सिविल प्रशासन के साथ ही सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और खुफिया तंत्र के वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आरएस पुरा सेक्टर में गोलाबारी से छह वर्षीय बच्चे मौत पर दुख जताया। उन्हाेंने कहा इस पार के नुकसान पर अफसोस के साथ ही वे पाकिस्तान के क्वेटा इलाके में स्थित पुलिस अकेडमी पर हुए हमले की कड़ी आलोचना करती हैं। उन्हाेंने कहा हिंसा का फितूर सरहद के दोनों तरफ का दुश्मन है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed