{"_id":"576243194f1c1b4d1f11d4f2","slug":"cm-mehbooba-mufti-flagged-off-evening-flight-from-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो एयर ने श्रीनगर से शुरु की इवनिंग फ्लाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो एयर ने श्रीनगर से शुरु की इवनिंग फ्लाइट
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को इवनिंग फ्लाइट शुरू की गई हैं। निजी हवाई सेवा देने वाली कंपनी गो एयर की ओर से रोजाना शाम 6:40 बजे से श्रीनगर से नई दिल्ली के लिए फ्लाइट रवाना होगी। इस दौरान फ्लाइट के उद्घाटन पर पहुंची मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर को हवाई सेवा से दुनिया के अन्य शहरों से जोड़ने पर शीघ्र काम किया जाएगा।
विज्ञापन
गो एयर की ओर से रोजाना श्रीनगर एयरपोर्ट से छह फ्लाइट भेजी जाएंगी। इसमें चार श्रीनगर से दिल्ली और दो श्रीनगर से मुंबई सेक्टर के लिए फ्लाइट भेजी जाएंगी। श्रीनगर एयरपोर्ट से सुबह 6 से रात 7 बजे तक रोजाना 34 फ्लाइट उड़ती हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गो एयर के सीईओ से दोपहर बाद श्रीनगर और जम्मू के बीच फ्लाइट चलाने पर जोर दिया, ताकि सरकारी अधिकारी आवाजाही कर सकें। राज्य सरकार एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया और इंडियन एयर फोर्स से आग्रह करेगी कि श्रीनगर एयरपोर्ट से रात 10 बजे तक फ्लाइट उड़ाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन