{"_id":"586896054f1c1b445ceed9d3","slug":"cm-mehbooba-met-with-party-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री महबूबा ने विधायकों को दिया मंत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री महबूबा ने विधायकों को दिया मंत्र
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी-भाजपा विधायकों व विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) से बजट सत्र में सकारात्मक रवैये के साथ विपक्ष का सामना करने को कहा है। मुख्यमंत्री निवास पर शनिवार को रात्रि भोज पर पीडीपी-भाजपा विधायकों की साझा बैठक में मुख्यमंत्री ने गठबंधन के विधायकों से कहा कि वह सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं और एकजुट रहें।
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह व मंत्रियों की मौजूदगी में करीब एक घंटी चली बैठक में विधानसभा सत्र के लिए विपक्ष के गर्म तेवरों को देखते हुए सकारात्मक बने रहने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि सत्र ज्यादा समय तक चले इसकी कोशिश करनी है। विपक्ष के उकसावे में कतई नहीं आना है।
विपक्ष की सदन बाधित करने की कोशिशों का डंटकर मुकाबला करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र सुचारु रूप से चले और सदन की मर्यादा भी बनी रहे इसके लिए सत्तापक्ष के विधायकों को पूरा ध्यान रखना होगा। सदन चले सत्तापक्ष इसी रवैये के साथ सदन में जाए ताकि जनता से जुड़े मसलों पर चर्चा हो सके।

'विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब'
mehbooba mufti
- फोटो : File Photo
उपमुख्यमंत्री ने भी दोनों दलों के विधायकों से कहा कि वह विधानसभा सत्र में पूरे उत्साह के साथ जाएं। सरकार ने काफी काम किया है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी विधायकों व विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना। इस अवसर पर नेकां के एमएलसी सरदार धर्मवीर सिंह ओबराय के देहांत पर दुख भी जताया गया।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के अनुसार बैठक में दोनों दलों के विधायकों ने विधानसभा सत्र के लिए गठबंधन की रणनीति को आखिरी रूप दिया है। विधानसभा व विधान परिषद दोनों में पार्टी के विधायक व विधान परिषद के सदस्य सकारात्मक रुख रखेंगे।
विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए भी सत्तापक्ष तैयार रहेगा। सरकार चाहती है कि रियासत की जनता के हित में सत्र सुचारु रूप से चले और विपक्ष से भी ऐसी ही उम्मीद है।