फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM mehbooba commissions Jatwal Grid Station

समय से 13 महीने पहले सब स्टेशन का लोकार्पण

Wed, 15 Jun 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 15 Jun 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
CM mehbooba  commissions Jatwal Grid Station
- फोटो : Amar Ujala

समय से 13 महीने पहले तैयार पावर ग्रिड के 630 एमवीए, 400/200 केवी क्षमता के सांबा सब स्टेशन (जतवाल) का लोकार्पण मंगलवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पावर ग्रिड की प्रशंसा करते हुए राज्य के सरकारी विभागों को इससे सीख लेने की नसीहत दी। बोलीं, इस क्षेत्र में बहुत सुधार की जरूरत है। उपभोक्ताओं को बिजली बराबर मिलनी चाहिए। साथ ही सरकार को बिल भी बराबर मिले, इस दिशा में काम होना चाहिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेशन बनने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। हालांकि अभी बिजली ढांचे की दशा बेहद खराब है। इस दिशा में मंत्रियों व विभाग को बहुत काम करना होगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा सांबा सब स्टेशन से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का ट्रांसमिशन हो सकेगा।
विज्ञापन


 इससे रियासत में बिजली सप्लाई में सुधार लाने में बहुत मदद मिलेगी। कहा कि बिजली कटौती पर लोग पुतले तो जलाते हैं, लेकिन यहां 59 फीसदी बिजली की चोरी होती है। एग्रीमेंट लोड से दोगुना सप्लाई करने के बावजूद भी ओवरलोड से ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों को भी सहयोग देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पावर ग्रिड की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के लिए काफी कुछ करना चाहते हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में विकास की राह देखने को मिलेगी। 
राज्य मंत्री फारूक अहमद अंद्राबी के अलावा पावर ग्रिड के कार्यकारी निदेशक अनिल जैन ने भी विचार प्रकट किए। इस अवसर पर एससी सलाहकार बोर्ड के वीसी भूषण डोगरा, विधायक कुलदीप राज, पावर ग्रिड के निदेशक फाइनेंस आर टी अग्रवाल भी मौजूद रहे।

जो अपने देश का ना हुआ वो मेरा क्या होगा
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू की गर्मी में वह चक्कर खाकर गिर जाती हैं। बिजली की भारी दिक्कत से पानी की भी परेशानी होती है। उन्हें इसका एहसास है। सरकार काफी कुछ करना चाहती है। उन्होंने कहानी सुनाते हुए कहा कि एक अमेरिकी महिला ने जम्मू कश्मीर के नागरिक से शादी की। 


महिला का बिल 150 डालर महीना आता था। शादी के अगले महीने उसका बिल 50 डालर आया। उसने पति से पूछा ऐसे कैसे हुआ। उसने कहा वह सब जानता है। सब सेट कर दिया है। महिला ने उसे तलाक दे दिया। कहा जो अपने मुल्क का न हुआ वह मेरा कैसे होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed