{"_id":"576ec2814f1c1b0550b486b4","slug":"cm-made-surprise-visits-to-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम महबूबा ने अस्पतालों में मारे औचक छापे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम महबूबा ने अस्पतालों में मारे औचक छापे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बच्चे से बात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को जीएमसी जम्मू और राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल में औचक छापे मारे। उन्होंने जीएमसी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने पर जोर देते हुए मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। चिकित्सा केंद्रों के भीतर और आसपास साफ-सफाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आला अधिकारियों के साथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक जीएमसी पहुंच गईं। यह इतनी जल्दी में हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने आउट पेशेंट विभाग, इमरजेंसी, जनरल वार्ड, कैंसर वार्ड, रेडियो डायग्नोस्टिक और ड्रग स्टोर का जायजा लिया।
उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बात करके चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में माडल अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। अनंतनाग और बसोहली में ऐसे अस्पतालों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
रियासत में दो एम्स के अलावा पांच नए मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। आम लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान प्रिंसिपल सचिव नवीन कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सचिव डा. एमके भंडारी, जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बीएस पठानिया, आईजीपी दानिश राणा आदि मौजूद रहे।