फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM accepts resignation of two BJP ministers kathua case lal singh and ganga

कठुआ कांडः CM महबूबा ने भाजपा मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर राज्यपाल को भेजा

Sun, 15 Apr 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sun, 15 Apr 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
CM accepts resignation of two BJP ministers kathua case lal singh and ganga
mehbooba mufti - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भाजपा के दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए राज्यपाल के पास भेज दिया। फिलहाल रियासत के राज्यपाल एनएन वोहरा की ओर से इस मामले पर कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो राज्यपाल तो सोमवार को दोनों मंत्रियों के इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। गौरतलब है कि भारी दबाव के चलते भाजपा ने अपने दो मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया है। शुक्रवार को उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने इस्तीफा सौंपे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ने नैतिकता के आधार पर सौंपा है न कि पार्टी ने इस्तीफा मांगा है। सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे के पीछे गठबंधन सहयोगी पीडीपी तथा पीएमओ का दबाव मुख्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीडीपी प्रमुख तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर अपनी ही पार्टी के मंत्रियों तथा विधायकों का भारी दबाव था। इनका कहना था कि भाजपा के इन मंत्रियों की वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसका भारी खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से भी दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करने में देरी पर सवाल उठाए गए थे।  देश में चौतरफा विरोध के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपना स्टैंड क्लीयर करना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed