फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cluster university, integrated course

Jammu News: क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पीजी और इंटिग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन अब 10 तक

विज्ञापन
cluster university, integrated course
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू में पीजी और इंटिग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन अब 10 जून तक किए जा सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन करने होंगे। यूनिवर्सिटी की डीन एकेडमिक अफेयर्स की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में पांच वर्षीय फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथ्स, जूलॉजी, बॉटनी, जियोग्राफी, लिंग्विस्टिक्स के इंटिग्रेटेड कोर्स के साथ ही तीन साल के बीएड-एमएड इंटिग्रेटेड कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एमकॉम, एमए एजुकेशन, एमएड, एमए इंग्लिश, एमए लिटरेचर, एमए हिस्ट्री, एमए म्यूजिक, एमपीए, एमएससी जूलॉजी, एमए, एमएससी ज्योग्राफी, एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमए व एमएससी मैथ्स, एमएससी इनवायरनमेंट साइंस, एमएससी बॉटनी और एमएससी जियोलॉजी में प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन

दाखिले क्लस्टर यूनिवर्सिटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर होंगे। विषयों में प्रवेश, आवश्यक योग्यता, संबंधित आरक्षण आदि संबंधी अधिक जानकारी क्लस्टर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.clujammu.ac.in पर जाकर ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed