फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cloudburst in jammu province

जम्मू संभाग में फटा बादल, दो पुल बहे

Sun, 21 Jun 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Sun, 21 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
cloudburst in jammu province

लाटी तहसील अंतर्गत चकूड नाले के पास शुक्रवार की रात बादल फट गया। हालांकि, इससे जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन पुंडल नाले पर बने दो लकड़ी के पुल बह गए। किसानों की जमीन, फलों के बाग, तीन घराट और पीएचई विभाग के पाइप तहस नहस हो गए। नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को बादल फटने से 40 परिवारों की जमीन बह गई हैं। बादल फटने से सारा पानी रात को ही तीन नालों में इकट्ठा हो गया।

विज्ञापन


इससे नाले का मलबा सड़कों तक पहुंच गया। लट्ठे नाले से पानी कुंड, पुंडल के नालों के जरिए लाटी को जोड़ने वाली सड़क पर आ गया। इससे लाटी मार्ग शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बंद रहा। बादल फटने के बाद करीब 40 परिवारों की काफी जमीन बह गई। इससे मक्की की फसल, सब्जियां, फलों के पेड़ इसकी चपेट में आ गए। लाटी के सरपंच अख्तर हुसैन ने कहा कि बादल फटने से किसानों की कमर टूट गई है। उनकी फसल और जमीन तबाह हो चुकी है। इसका तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed