{"_id":"a2c0ac710aa17a7731d021833c4f883d","slug":"cloud-burst-in-pahalgam-two-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम में बादल फटा, दो की मौत, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम में बादल फटा, दो की मौत, दो लापता
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
अनंतनाग में श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में रविवार को बादल फटने से एक ही परिवार के दो लड़कों की मौत हो गई। पहलगाम के गांव आडु में हुई इस घटना में दो लोग लापता हैं। देर शाम तक दो शवों को बरामद कर लिया गया था, जबकि लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर सुरक्षाबलों के साथ प्रशासनिक कर्मी राहत कार्यों में जुटे हैं। इस सीजन में पहलगाम इलाके में बादल फटने की यह पहली घटना हुई है। बताया जाता है कि खराब मौसम के बीच अचानक जोरदार धमाके के साथ बादल फटा और अपने साथ भारी मात्रा में पानी लेकर आया। इससे चार लोग पानी और मलबे की चपेट में आ गए। कई घरों में पानी घुस गया है। लोगों ने सुरक्षित स्थान पर शरण ली है।
विज्ञापन